फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पहली मानसूनी बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2026 05:35 PM IST

दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड आर्थिक गलियारा मार्ग पर मानसून की पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली में करौदा महाजन और डुंगर गांव के पास वर्षा का पानी रिसने से सड़क का हिस्सा धंस गया और गहरे गड्ढे बन गए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन घटना का दृश्य सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों में हलचल मच गई। लांक गांव के मनीष और मोहित ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि पहली ही बारिश में सड़क धंस गई है तो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है। दोनों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें