महिला आरक्षण बिल को लेकर मंगलवार को ऊन कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य बाजार स्थित रामलीला चौक पर कांग्रेस का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संसद में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) संशोधन अधिनियम पारित न होने से महिलाओं में आक्रोश है। इस दौरान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर महिला हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।