मुंडेट कलां गांव का रहने वाला कक्षा 11वीं का छात्र कमल पिछले दो दिन से लापता है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के विरोध में शुक्रवार देर शाम गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नई मंडी के सामने जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से भी लोगों की खूब नोकझोंक हुई। मुंडेट कलां गांव के धर्मेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका 16 वर्षीय बेटा कमल कक्षा 11 में सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पढ़ता है।