शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित एक्सिस बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश ने बड़ी लूट काे अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर बदमाश ने दो तमंचों से आतंकित कर शाखा प्रबंधक और कैशियर को बंधक बनाकर 40 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बैंक के बाहर खड़ी अपनी बाइक से फरार हो गया।