शामली जिले तेज हवा के बाद बारिश शुरू हो गई हैl बिजली की कड़कड़ाहट ने लोगों को डरा दिया। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। झिंझाना क्षेत्र में इसी बीच बादलों से बिजली की कड़कड़ाहट से लोग सहम गए। बिजली की आवाज इतनी थी कि हर कोई यह समझा कि पास ही बिजली गिरी, लेकिन किसी को पता नहीं चला कि बिजली कहां गिरी। सुबह के समय हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश होने से बाग ठेकेदार आम की फसल में लगे रोग भी काफी हद तक धुलने की संभावना जता रहे है।