ऊन के ग्रामीण सहकारी समिति में गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद तेजी से शुरू हो गई है। गेंहू केंद्र प्रभारी शोभित कुमार ने बताया गेहूं क्रय केंद्र पर 130 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिनमें से अभी तक 31 किसानों से सोमवार तक 1636 कुंतल की खरीद की गई है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों के गेहूं तोलने के दो दिन बाद पेमेंट बैंक खाते में जा रहा है। क्रय केंद्र पर बैठने की,छाया की व पानी की व्यवस्था है।