फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली में बड़ा हादसा: मिनी ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Dec 2024 01:41 PM IST

थानाभवन थानाक्षेत्र के जलालाबाद क्षेत्र में गंगोह रोड पर अहमदपुर पुलिया के निकट शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मिनी ट्रक और की टक्कर की आमने सामने की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। आकाश चौहान (27) पुत्र अनिल चौहान निवासी रुड़की उत्तराखंड व केशव त्यागी (26) निवासी गांव आकापुर तिहाना थाना बीवीनगर जिला बुलंदशहर जलालाबाद की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कार्यरत थे। उनके साथ एक युवक उदय चौधरी भी था। तीनों दोस्त शनिवार रात रात गंदेवड़ा संगम पर घूमने गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। आमने-सामने की टक्कर में आकाश और केशव की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें