फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मन को जीत लेने पर ही जीवन की होगी रक्षा- शामली में बाबा फुलसन्दे वालेहनुमानधाम पर दो दिवसीय सत्संग का का पहला दिन

शामली जनपद में बाबा फुलसन्दे वाला ने कहा कि मन को जीत लेने पर ही जीवन की रक्षा होती है। मन को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफलता को प्राप्त करता है। देवपुत्र धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा हनुमान टीला शामली पर आयोजित दो दिवसीय सत्संग के पहले दिन सोमवार को सतपुरुष बाबा फुलसन्दे वाले ने प्रवचन करते हुए कहा कि चित्त सदा चंचल है। इसमें बहुत से विकार आते रहते हैं और ज्ञान क्षण भर को ठहरता है। इसमें ज्ञान ज्योति को रोककर रखना कठिन है और इसका निवारण करना भी दुष्कर है। जिसका मन अस्थिर है, वह धर्म आचरण को नहीं जानता, जिसकी श्रद्धा अस्थिर है, उसकी बुद्धि भी पूर्ण नहीं हो सकती और ना उसे सुख प्राप्त हो सकता है। मनुष्य क्रोध में बहुत कुछ अनर्थ कर डालता है। अगर वह धैर्य रखें तो बहुत से संकट और आपदा टल जाती हैं। मन को जीत लेने पर ही जीवन की रक्षा हो पाती है। जो चरित्रवान, अधिक विनम्र और अधिक धर्म आचरण करने वाला वाला पुरुष है, वह इस पृथ्वी पर शांत आत्मा होकर विचरता है। देवगण उसकी मित्रता को चाहते हैं। धर्म आचरण में कुशल और सावधान रहने वाला व्यक्ति ज्ञानी होने का अभिमान नहीं करता। वह आत्मा में मृदु बना रहता है। उन्होंने कहा मेरे राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक आत्मा से तपस्वी और शरीर से एक मजबूत सैनिक बने जो अपने धर्म की अपने राष्ट्र की सेवा और रक्षा कर सके। इस मौके पर सच्चू प्रधान, अजय कुमार, विकास कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को सत्संग के बाद हनुमान धाम पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। ------- युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश शामली। बाबा फुलसन्दे वाले ने सत्संग से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वाणी को वश में रखना चाहिए। वाणी का प्रयोग कैसे करते हैं, यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। वाणी का सही प्रयोग करना चाहिए और झूठ नहीं बोलना चाहिए। मोबाइल फोन मानव के लिए विज्ञान का दिया हुआ उपहार है। इसका हमें सदुपयोग करना चाहिए और इसके दुरुपयोग से बचना चाहिए। युवाओं को किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। नशे से बुद्धि विचलित हो जाती है, जिसकी बुद्धि नष्ट हो गई तो वह गलत कार्य करेगा और उसका जीवन नष्ट हो जाएगा। उन्होंने युवाओं को नशे से बचने और दूर रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें