फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली में भाई की हत्या का आरोप लगा बहन ने सड़क पर बस के आगे लेट किया हंगामा

कांधला में सोमवार की सुबह बागपत के हमीदाबाद गांव की महिला पिंकी ने कांधला बस स्टैंड पर खूब हंगामा किया। भाई सुरेश की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए महिला बस के आगे लेट गई और मार्ग पर भी जाम लगा दिया। बाद में किसी तरह महिला को शांत कराया गया। बागपत के हमीदाबाद गांव की रहने वाली महिला पिंकी ने बताया कि 2 दिन पूर्व उसके भाई सुरेश की मौत हो गई थी। आरोप है कि उसकी भाभी ने भाई की हत्या की थी, क्योंकि वह भाई से रंजिश रख रही थी। उसने मामले की शिकायत बागपत पुलिस से की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। महिला की कांधला में कैराना बस स्टैंड पर ससुराल है। महिला दोनों हाथों में भाजपा के झंडे लेकर बस स्टैंड पर पहुंच गई और कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। काफी देर तक बस के आगे भी लेटी रही । बाद में पुलिस ने किसी तरह से समझाया और बागपत पुलिस से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर महिला शांत हुई और वापस लौटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें