देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम हुए धमाके में शामली जिले के झिंझाना कस्बे के रहने वाले नौमान(22 ) की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों झिंझाना में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे और सोमवार को दुकान के लिए सामान लेने दिल्ली गए थे। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।