फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ हादसा

शामली जनपद के कांधला कसबे में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी , जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बागपत जनपद के गांव टीकरी निवासी उज्जवल अपने साथी शिवम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बृहस्पतिवार की देर रात शामली से बागपत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह एलम गैस एजेंसी के निकट पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने 27 वर्षीय उज्जवल को मृतक घोषित कर दिया और शिवम की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें