शामली के कैडी गांव का रहने वाला कंवरपाल 13 साल बाद धर्म परिवर्तन कर अब्दुल्ला बनकर लौट आया। परिजनों को खुशी तो हुई मगर पत्नी और बच्चों का आरोप है कि पति अपनी संपत्ति को बेचने की फिराक में है। महिला ने डीएम से शिकायत करते हुए संपत्ति बेचने पर रोक लगाने और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।