फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Election: कैराना से सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने किया नामांकन, भाजपा के प्रदीप चौधरी से है मुकाबला

Tue, 02 Apr 2024 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन ने नामांकन किया। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजप के प्रदीप चौधरी से होगा। वर्ष 2019 में गठबंधन प्रत्याशी के रुप में तबस्सुम हसन चुनाव मैदान में थीं। सपा, रालोद और बसपा का गठबंधन था।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी, उन्हें 566961 वोट मिले थे, जबकि गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन 474701 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही थीं।

वर्ष 2014 में किसी भी दल का गठबंधन नहीं था। भाजपा से हुकुम सिंह ने 565909 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी, जबकि रालोद प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने 42706 और सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने 329081 और बसपा के कंवर हसन ने 160414 मत प्राप्त किए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें