यूपी पुलिस जिस तरह ताबड़तोड़ बदमाशों के एनकाउंटर में लगी है, उससे बदमाशों में पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है।ताजा मामला यूपी के शामली जिले का है जहां एक हत्या का आरोपी खुद थाने पहुंचा। यहां उसने थानाध्यक्ष से गोली नहीं मारने और खुद को जेल में बंद करने की गुहार लगाई।