फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: शाहजहांपुर में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 04:01 PM IST

शाहजहांपुर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी और बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। कटने को तैयार फसल तेज हवा से गिर गई है। बारिश के कारण भीगने से गेहूं की बाली का दाना हल्का पड़ने की आशंका है। इससे उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। सोमवार को मौसम साफ होने पर किसानों ने फसल की कटाई शुरू की।

वर्तमान में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। कई किसानों ने फसल काट भी ली है लेकिन अब भी तमाम किसानों की फसल खेत पर खड़ी है। पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आया है। आंधी आने से गेहूं और सरसों की फसल खेत पर गिर गई। बाद में बारिश होने के कारण फसल भीग गई। सोमवार को जब मौसम खुला तो किसानों ने खेत पर जाकर फसल के नुकसान का आकलन किया। किसानों का कहना है कि बारिश में भीगने के कारण गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका है। इससे भूसा भी कम निकलेगा। साथ ही भूसा खराब होने की आशंका है। गेहूं के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।

जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि किसान जल्द से जल्द अपनी फसल काट लें। फसल गिरने या बारिश से भीगने पर दाना हल्का और काला पड़ने की आशंका रहती है। धूप निकलने पर फसल को सुखा लें। खेत में नमी न रहने दें वरना फसल को नुकसान हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें