फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर में स्वस्थ रहने को जागरूक हुईं महिलाएं और युवतियां, जिम में बहा रहीं पसीना

शाहजहांपुर में युवतियां और महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर सजग हुईं हैं। स्वस्थ रहने के लिए जिम में पसीना बहा रही हैं। शहर में करीब सौ जिम का संचालन होता है। इनमें दस प्रतिशत जिम में महिलाएं जाती हैं। जिम में कसरत करने वाली नौकरीपेशा महिलाएं व युवतियां अधिक हैं। अधिकतर शाम के समय घरेलू काम निपटाकर महिलाएं जिम में पहुंचती हैं। जिम में आने वाली खुशबू ने बताया कि नियमित तौर पर जिम आने से शरीर की कई समस्याओं से निजात मिली है। डॉक्टर ने भी कसरत करने की सलाह दी थी। जिम संचालक राफे खान बताते हैं कि महिलाओं को महिला प्रशिक्षक जूंबा कराने के साथ ही साइकिलिंग आदि करातीं हैं। रंजना देवी ने कहा कि शिक्षिका होने के चलते पूरा समय काम में निकल जाता है। रोजाना ही जिम में कसरत करने से फुर्ती बनी रहती है। मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। शालिनी मिश्रा ने कहा कि जिस समय जिम में आए थे, तब काफी कम वजन था। कसरत करने के साथ ही खानपान पर फोकस किया। अब शरीर स्वस्थ लगता है। बालों का झड़ना, नाखून ठीक होने व स्किन की समस्या भी खत्म हुई है। जिम ट्रेनर नुजहत फातिमा ने बताया कि जिम में मोटापा की समस्या लेकर अधिक महिलाएं आती हैं। वह शुगर, डायबिटीज, थाइराइड की समस्या से जूझ रही हैं। ज्यादा वजन के चलते गर्भधारण में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर भी जिम के जरिये वजन कम करने की सलाह देते हैं। शादीशुदा महिलाएं यही समस्या लेकर आती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें