फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur मंदिर निर्माण में बाधा डालने का आरोप स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलावरगंज पीपल वाली गली में मोहल्ले के लोग मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ अराजकतत्व मंदिर के निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को ज्ञापन दिया। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान पार्षद विजय सक्सेना, विनोद वर्मा, अरविंद गुप्ता, विवेक, मधुसुधन गुप्ता, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें