फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO शाहजहांपुर में युवा मंच ने किया प्रदर्शन पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी भर्ती कराने की मांग

शाहजहांपुर में युवा मंच ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रस्तावित यूपी टीजीटी-पीजीटी 2026 भर्ती पुरानी नियमावली के आधार पर कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी और पीजीटी के सभी विषयों के लिए नई शैक्षिक योग्यता लागू कर दी है। इससे प्रदेश के पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले नियमों में बदलाव करना अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। उन्होंने पुरानी नियमावली के अनुसार भर्ती कराने की मांग की। इस दौरान शिक्षक नेता राम सिंह, सुशील कुमार, संजीव कुमार, राजेश और निगम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें