फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO पुवायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन भीषण गर्मी में बेहाल दिखे लोग

गीतेश सक्सेना Updated Mon, 06 Jul 2026 07:25 PM IST

शाहजहांपुर जिले में सोमवार को पुवायां के एक मैरिज लॉन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में हुए आयोजन में व्यवस्थाएं बेहतर नहीं होने के कारण लोग बेहाल रहे। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में पहुंच कर वर वधू को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। भोजन वाले स्थान पर सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण पत्तलों के ढ़ेर लगे रहे। वहीं पर लोग खाना खाते देखे गए। मंच पर जनप्रतिनिधियों के लिए कूलर लगाए गए थे, लेकिन परिसर में लगे पंखे कम पड़ गए और लोग हाथ वाले पंखे हिलाते दिखे। इस मौके पर जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें