फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हाईवे पर कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, छह लोग घायल

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। कार सवार चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। बुलंदशहर के गोटनी गांव निवासी प्रदीप कुमार सीआरपीएफ में जवान हैं। प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवार व रिश्तेदारों के साथ बरेली के मनौनाधाम दर्शन करने जा रहे थे। हाईवे पर मंगलवार की सुबह नवीन मंडी से ठेले पर सब्जी लेकर जा रहे मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सुरेश कश्यप (54) और दूसरा ठेला लेकर जा रहे बहादुरगंज मोहल्ला निवासी इरशाद खान से उनकी कार टकरा गई। हादसे में सुरेश कश्यप की मौत हो गई। इरशाद और कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने भीड़ के साथ कार में तोड़फोड़ की और कार सवार घायलों को भी पीटने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें