शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कार चालक भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।