फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में ट्रक बना आग का गोला, हाईवे पर मची अफरातफरी, दमकल यूनिट ने बुझाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 03:04 PM IST

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर गांव जमुका के पास चलते ट्रक में आग लग गई। चालक सतीश कुमार ने हाईवे किनारे ट्रक रोक दिया। आनन-फानन नीचे उतरा। चालक ने दमकल यूनिट को सूचना दी। एफएसओ बीएन पटेल ने टीम के साथ मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। चालक ट्रक को लेकर लखनऊ जा रहा था। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें