फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में पीएमश्री विद्यालयों के खेलकूद का शुभारंभ

शाहजहांपुर के ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में मंगलवार को जिले के पीएम श्री विद्यालयों का एक दिवसीय खेलकूद का शुभारंभ हो गया। इस बीच विभिन्न स्पर्धा में बच्चों ने पुरस्कार जीते। खेलकूद का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस. और सीडीओ अपराजिता सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। खेलकूद में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अतिथियों के सामने सौ मीटर दौड़ कराई गई। इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, इमरान सईद, अरुण गुप्ता, देवेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें