शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के पंचायत भवन परिसर में कमलेश (17 वर्ष) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अभी परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।