फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने गुब्बारे उड़ाकर जताया विरोध, मांग पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

शाहजहांपुर में ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों ने हाथों में मांगों की तख्तियां लेकर गुब्बारे छोड़कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। इस मौके पर अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने कहा कि सरकार बार-बार कर्मचारियों और शिक्षकों की जायज मांगों को टाल रही है। सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव है। लेकिन नीतियां उन्हें निराश कर रही हैं। महामंत्री हेमंत कुमार सक्सेना ने विचार रखे। इस बीच स्पष्ट किया कि नौ नवंबर को दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। इस मौके पर अमित भटनागर, ध्रुवकांत श्रीवास्तव, शोभित मिश्रा, सतीश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अमित गुप्ता, नीरज राठौर, पुनीत सारस्वत, अमृत कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें