शाहजहांपुर में स्कूलों को मर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर विरोध जताया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने कहा कि स्कूलों को मर्ज करने के नाम पर आरटीई कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। सरकार का यह फैसला बच्चों के हाथों से कापी और किताबें छीनने वाला है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि एक किलोमीटर के दायरे में बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से स्कूल खोले गए थे, लेकिन अब इन्हें बंद कर अन्याय किया जा रहा है। सरकार के फैसले से पद खत्म हो जाएंगे। प्रदर्शन में यशपाल सिंह, राजकुमार तिवारी, प्रदीप सिंह, आलोक अवस्थी, अश्विनी अवस्थी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।