सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन रविवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना में युवा जाना नहीं चाहते हैं। युवाओं का रुझान पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस बल की तरफ बढ़ा है। सरकार ने फौजी कहने तक का अधिकार छीन लिया है।