फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ सपाइयों में आक्रोश, शाहजहांपुर में फूंका पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 12:48 PM IST

शाहजहांपुर में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खिरनीबाग चौराहा पर नारेबाजी करते हुए कन्नौज से भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष उत्पल यादव ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की है। टिप्पणी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पुतला फूंकने वालों में विपिन यदुवंशी, शादाब खान, मानवेंद्र यादव, आफताब अली, कौशल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें