फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

शाहजहांपुर में सावन के तीसरे सोमवार को शहर से लेकर देहात तक शिवालय ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और त्रिलोकीनाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसरों में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं, कांवड़ियों की भीड़ भी रही। कांवड़िए हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें