फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: भाकियू ने दी पैदल कूच की चेतावनी तो कार्यालय पर ही वार्ता करने पहुंचे अफसर

शाहजहांपुर के पुवायां में कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाकर भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने डीएम कार्यालय के लिए पैदल कूच करने की चेतावनी दी। इस पर एसडीएम सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक, तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस बल के साथ वार्ता करने के लिए भाकियू के कार्यालय पर ही पहुंच गए। मंगलवार दोपहर तक भाकियू के बंडा रोड स्थित कार्यालय पर तमाम कार्यकर्ता एकत्र हो गए। किसान पैदल कूंच करने वाले ही थे। इससे पहले ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाकर पैदल कूच कार्यक्रम निरस्त करने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं किसानों की समस्याओं पर समाधान कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए उन लोगों को मजबूरन जिले के अधिकारियों के पास जाकर अपनी समस्या का समाधान कराना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें