शाहजहांपुर जिले में 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सहकारिता विभाग की ओर से चलाए गए सदस्यता महाभियान में 52785 सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश में शाहजहांपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने महाभियान को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।