शाहजहांपुर में वसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को जेसीआई ने वसंत उत्सव धूमधाम से मनाया। रेती रोड स्थित जेसीआई के सदस्य विक्रम गौतम के आवास पर कार्यक्रम में सभी ने पतंगबाजी का आनंद भी लिया। शुभारंभ संयोजक विक्रांत गौतम व विनम्र अग्रवाल ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद बच्चों के विभिन्न खेल व महिलाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी ने पतंगबाजी का आनंद लिया। अध्यक्ष कामेश वर्मा ने बताया कि जेसी परिवार हर साल वसंत पंचमी का आयोजन ऐसे ही मनाता है। कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल, अंकुर जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, नितेश गुप्ता, रितेश खंडेलवाल, प्रियांशु गर्ग, भुवन बंसल आदि मौजूद रहे।