शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के मजीदपुर गांव के युवक अनूप कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके भाई अखिल ने अपनी भाभी मनु और प्रेमी दिलीप पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मनु को हिरासत में लिया है, जबकि दिलीप फरार है।