फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में टेंडर व वर्कऑर्डर के बाद भी गलियों का निर्माण नहीं हुआ शुरू, लोगों ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में टेंडर होने के बाद भी ठेकेदारों द्वारा कार्य शुरू नहीं करने पर वार्ड 30 जलालनगर बाहर चुंगी के निवासियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। पार्षद पति छंगेलाल राठौर के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि वार्ड की तीन गलियों के निर्माण को टेंडर हुए हैं। ठेकेदारों को वर्क आर्डर भी मिल गया है, लेकिन अभी तक कार्य को शुरू नहीं किया गया। टेंडर होने वाली गलियों में शांतिपुरम् कॉलोनी में देवी दीन के मकान से शाहबाज नगर रोड तक, साहित्यपुरम कॉलोनी में रघुराज सिंह के मकान से मनोज के मकान तक और सैनिक कॉलोनी की रोड शामिल है। इनका निर्माण न होने के कारण गलियों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। छंगेलाल ने कहा कि यदि शीघ्र कार्य शुरू न हुआ तो वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शिकायती पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही मोहल्ले व श्यामतगंत गौटिया स्थित मोक्षधाम में खंभों समेत एलईडी लाईटें लगवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सचिन सैनी, शैलेंद्र सक्सेना, राधेश्याम राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें