शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान में चल रहे स्व. सूरज कांति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा नॉकआउट मैच सोमवार को एमपीएस मुरादाबाद बनाम रिजवान स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद की टीम ने 28 रन से जीत दर्ज की। मैच का टॉस जीत कर मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। खिलाड़ी सरफराज 25 व मोहम्मद अजहर ने 18 रन का योगदान दिया। रिजवान स्पोर्टिंग की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज कप्तान रिजवान रहे, उन्होंने दो विकेट चटकाए। मानिक सिरोही ने भी दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिजवान स्पोर्टिंग की टीम 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच को मुरादाबाद ने 28 रन से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे फुरकान सिद्दीकी रहे, उन्होंने चार ओवर में मात्र आठ रन देकर चार विकेट लिए। टूर्नामेंट डायरेक्टर अभय सिंह गुर्जर, मुनाजिर नियाजी, अंपायर अनुज गुप्ता, कॉमेंटेटर पंकज तिवारी ने फुरकान को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर मोहम्मद अनस, सनी वर्मा, अमित यादव, प्रतीक यादव, सत्यम सक्सेना आदि मौजूद रहे।