शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर निवासी शंभू श्रीवास्तव के पुत्र रितेश उर्फ सुमित श्रीवास्तव (26 वर्ष ) ने शादी से करीब एक माह पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आरोप है कि लड़की पक्ष बरात में ज्यादा आभूषण लाने का दबाव बना रहा था। इसी वजह से वह तनाव में था। रितेश की मां सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि आभूषण नहीं लाने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था। इससे आहत बेटे ने आत्महत्या कर ली।