शाहजहांपुर में परिवहन निगम की तीनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बाईपास के नजदीक सेटेलाइट बस अड्डे का काम सिर्फ 20 प्रतिशत शेष रह गया। रोडवेज बस अड्डे के सुंदरीकरण के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। गेट बनाने के लिए खोदाई का काम हो रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी प्रसाद ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे का कार्य 80 प्रतिशत, बस अड्डे के सुंदरीकरण का कार्य 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है। कार्यशाला भी 85 प्रतिशत तक बन चुकी है। अप्रैल 2025 तक कार्य पूर्ण होकर भवन निगम को हैंडओवर कर दिए जाएंगे। जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है।