फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सीएमओ ने रवाना किया सारथी वाहन, परिवार नियोजन कार्यक्रम का करेगा प्रचार-प्रसार

शाहजहांपुर में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत प्रचार-प्रसार के लिए सारथी वाहन को रवाना किया गया। पखवाड़ा चार दिसंबर तक मनाया जाएगा। पुराने जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वाहन शहर में परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेगा। पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान सभी ब्लॉकस्तरीय चिकित्सालय में परिवार नियोजन की सभी सेवाएं प्रदान की जाएगी। परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधन के बारे में समुदाय को जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ.अंसार अली, डॉ.पीपी श्रीवास्तव, डिप्टी डॉ.आसिफ, जिला शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें