फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे फार्मासिस्ट

मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 06:39 PM IST

शाहजहांपुर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। सीएमओ को मांग पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं। कई साल से संवर्ग की लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा। महानिदेशक द्वारा समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा। ज्ञापन में ग्रेड पे का वेतनमान बढ़ाने और फार्मासिस्ट को फार्मेसी अधिकारी एवं चीफ फार्मासिस्ट को चीफ फार्मेसी अधिकारी पदनाम किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि 22 से 25 दिसंबर तक सांसद, विधायक के जरिये सीएम को मांगपत्र भेजेंगे। तीन जनवरी को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना होगा। 31 जनवरी को महानिदेशक लखनऊ में धरना देकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष आशीष भदौरिया, जिला मंत्री दिवाकर अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें