फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हनुमत धाम पर किए बजरंगबली के दर्शन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को सुबह करीब सवा नौ बजे शाहजहांपुर के विसरात में हनुमत धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा के साथ हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमत धाम के गर्भ गृह में स्थापित मूर्तियों का पूजन किया। आरती उतारने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद राज्यपाल ने हनुमत धाम स्थित हाल में नाश्ता किया। 15 मिनट तक हनुमत धाम पर रुकने के बाद वह वृंदावन गार्डन स्थित पारी पैलेस के लिए रवाना हो गईं। यहां उन्होंने सफाई नायकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों समेत तमाम कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यहां से बरतारा स्थित विनोबा आश्रम गईं। राज्यपाल विनोबा सेवा आश्रम में लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें