शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव दोदराजपुर में रामलीला मेले में डांस पार्टी बंद कराने पर भड़के आयोजकों ने शुक्रवार रात मेला बंद करा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मेला कमेटी के लोग और कलाकार थाने गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। देर रात एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए। वहीं मेला कमेटी ने मेला बंद कराने का निर्णय वापस ले लिया है।