शाहजहांपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा ने आवाज बुलंद की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियो ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़े होकर गृहमंत्री अमित शाह के फोटो पर क्रॉस लगाकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अर्चना वाल्मीकि ने गृहमंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफा की मांग करते हुए कहा संविधान हमारे लिए ग्रंथ हैं। बाबा साहब आंबेडकर हमारे लिए भगवान है। आंबेडकर का अपमान भारत के मूल ताने-बाने का अपमान है जो महिला कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।