फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के जिला कारागार में खेलकूद में बंदियों ने दिखाया दम, मिला इनाम

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला एवं पुरुष बंदियों के बीच विभिन्न खेलकूद हुए। शुक्रवार को इसका समापन हो गया। खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार ने सम्मानित किया। शुक्रवार को रस्साकशी प्रतियोगिता अतिथियों के सामने कराई गई। बंदियों ने रस्साकशी में अपना दम दिखाया। इस बीच बॉलीवॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि के विजेताओं को अतिथियों ने उन्हें पुरस्कृत किया। जिला कारागार का बेहतर तरीके से संचालन व कार्यों को लेकर अधीक्षक मिजाजी लाल की सराहना की। इसके बाद अधिकारियों ने कारागार का निरीक्षण किया। महिला बैरक में उनके साथ रहने वाले बच्चों का हाल-चाल लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें