फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तृतीय सोपान जांच शिविर का शुभारंभ, स्काउट-गाइड ने बनाईं मीनारें

मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 05:43 PM IST

शाहजहांपुर में भारत स्काउट-गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से तृतीय सोपान जांच शिविर शुरू हो गया। पहले दिन स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्काउट-गाइड परिसर रोटी गोदाम में सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने ध्वज शिष्टाचार से किया। उन्होंने बीईओ नागेंद्र सिंह के साथ भारत में स्काउट-गाइड जनक पंडित श्रीराम बाजपेयी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सिंधौली, भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, तिलहर व ग्रामीण की स्काउट-गाइड की टीमों ने प्रार्थना, झंडा गीत, बीपी गांठे, हाथ मिलाना व स्काउट-गाइड इतिहास आदि विषयों की जानकारी दी गई। जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने स्काउट-गाइड को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर ब्लॉक स्काउट मास्टर अमित त्रिपाठी, विजयकांत, विजय पाल, अंकित, नीरज वर्मा, राम प्रताप आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें