शाहजहांपुर में सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में सचिव अनुपम मिश्र ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश दीक्षित ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस पर कार्रवाई भी हुई और संबंधित महिला कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद मुकेश दीक्षित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। यह कार्य उनकी छवि को धूमिल करने के लिए किया गया है। वह फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज न उठा सकें, इसके लिए उन्हें फंसाया गया है। विश्वदीप अवस्थी ने कहा कि फर्जी मुकदमा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुकेश दीक्षित पर दर्ज किए गए मुकदमे को निरस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमित वाजपेयी, कोषाध्यक्ष कीर्तिमान प्रकाश, पवन दीक्षित, विश्वदीप अवस्थी, मुरारी दीक्षित आदि मौजूद रहे।