फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व: शाहजहांपुर में गुरुवाणी से संगत निहाल, गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने झुकाया शीश

शाहजहांपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत दीवान सजाया गया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने माथा टेका। इस बीच रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। बुधवार को सुबह राजेंद्र सिंह की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ साहिब के भोग पड़े। स्त्री सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से पांच श्री जपूजी साहिब के पाठ हुए। इसके बाद हुजूरी रागी भाई बेयंत सिंह ने शबद गायन किए। अमृतसर से आए रागी पलविंदर सिंह ने गुरु नानकदेव की रचित वाणी का गायन करते हुए बताया कि गुरु नानक देव ने प्रत्येक स्थान पर जाकर पापियों का उद्धार किया। जसपाल सिंह ने भी गुरवाणी के शबद गायन किए। दीवान का संचालन करते हुए सरदार जगजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव का अवतार आज ही के दिन रायभोए की तलवंडी में हुआ था। अब इसका नाम श्री ननकाना साहिब है। इस बीच एसपी राजेश द्विवेदी ने नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह मोंगा, महासचिव सरदार हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सेवादारों को सिरोपा भेंट किए गए। प्रकाश पर्व पर गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया। संगत ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिलया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, मनमीत सिंह, राजेंद्र कौर, रानी ढींगरा, कीरत माटा, जैस्मिन कौर, अरविंदर कौर, मनमोहन कौर, जगमोहन सिंह, जसमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें