शाहजहांपुर में रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को भर्ती मेले का आयोजन किया गया। इसमें चालकों के अभिलेख जांचने के साथ ही बस चलवाकर देखा गया। शाहजहांपुर डिपो में चालकों की कमी को पूरा करने के लिए सुबह दस बजे भर्ती मेला लगाया गया। एआरएम अरुण कुमार की निगरानी में आवेदकों के अभिलेखों को जांचा गया। इसके बाद उनकी लंबाई की नाप की गई। जिन आवेदकों के अभिलेख ठीक मिले। उनसे गाड़ी चलवाकर देखी गई। एआरएम ने बताया कि परिणाम देर रात को जारी किया जाएगा।