फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में विद्युत संविदा कर्मियों की छंटनी का विरोध, कर्मचारियों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान

शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रांतीय प्रभारी पुनीत राय ने कहा कि 30 प्रतिशत कर्मियों की छंटनी करने का आदेश पूरी तरह से असंवेदनशील है। 2017 के पुराने आदेश को वर्तमान समय में थोपा जा रहा। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को एसई कार्यालय में बैठक के बाद संविदा कर्मियों ने एसई जेपी वर्मा का घेराव किया। संविदा कर्मियों ने बताया कि प्रबंधन पुराने आदेश के आधार पर छटनी का तर्क दे रहा है। यह आदेश संविदा कर्मियों के प्रति अन्यायपूर्ण है। उन्होंने श्रम विभाग के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी आउटसोर्स कर्मी आठ घंटे से अधिक कार्य नहीं करेगा, लेकिन पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारी इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। संगठन के मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, नवल किशोर सक्सेना, अरविंद कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें