शाहजहांपुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार रात बारातियों से भरी बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 22 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।