शाहजहांपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसपी ने फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास को परखा और सराहना की। मैदान में आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। सुबह में एसपी राजेश एस. की निगरानी में परेड का पूर्वाभ्यास किया। तीन महिला टोली समेत आठ टोलियों ने अपनी तैयारियों को पूर्वाभ्यास अधिकारियों के सामने किया। इस मौके पर चीता मोबाइल, आपात सेवा यूपी-112, दो पहिया, पीआरवी ववाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस भी रिहर्सल में शामिल हुए।